GPYG
Blog Kolkata News

शांतिकुंज में GPYG-कोलकाता टीम की आदरणीय चिन्मय भाईसाहब से भेंट

शांतिकुंज, हरिद्वार में आज गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ (GPYG-कोलकाता) की टीम ने आदरणीय चिन्मय भाईसाहब से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री रवि शर्मा जी ने कोलकाता में GPYG-कोलकाता द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान और हरित क्रांति के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा की।बैठक में पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए, वृक्षारोपण को जन-जन के सहभागिता अभियान में बदलने पर बल दिया गया। साथ ही, युवा शक्ति को इस दिशा में प्रेरित करने और निरंतर निगरानी व देखभाल के माध्यम से वृक्षारोपण के दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित करने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Related posts

GPYG Kolkata Cleanliness Drive 22

Gayatri Pariwar Youth Group (GPYG)

GPYG Kolkata Tree Plantation 436

Gayatri Pariwar Youth Group (GPYG)

GPYG Kolkata Tree Plantation 638

Gayatri Pariwar Youth Group (GPYG)